Thursday, February 12, 2026
Homeमहाराष्ट्रप्रियंका ठाकुर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक़्त

प्रियंका ठाकुर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक़्त

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की जानी-मानी रंगकर्मी अभिनेत्री, रंगमंच निर्देशक, निर्माता तथा सिने अभिनेत्री प्रियंका शक्ति ठाकुर के उत्कृष्ट सांस्कृतिक अवदान को देखते हुए उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ‘प्रदेश महामंत्री’ के पद पर की गई है।
उनकी इस नियुक्ति के आदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा सुश्री प्रिया बेर्डे द्वारा जारी किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में निरंतर सक्रिय श्रीमती प्रियंका को यह नया महत्वपूर्ण दायित्व रंगकर्म के क्षेत्र में उनके द्वारा भव्य राष्ट्र पुरुष अटल, सुभाषचन्द्र बोस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, टंट्या भील, झलकारी बाई जैसे देशभक्ति भाव से ओत-प्रोत विभिन्न भव्य महानाट्यों के अनेकानेक सराहनीय प्रदर्शनों को दृष्टिगत रखते हुए सौंपा गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि ठाकुर हिंदी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष पद के अलावा वीएमवी महाविद्यालय, नागपुर के बी.वोक. नाट्य विभाग की अध्यक्षा के रूप में प्रदत्त दायित्व का निर्वहन भी अत्यंत सफलतापूर्वक कर रही हैं। ठाकुर की नई नियुक्ति के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के विभिन्न कार्यकारी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाऍं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments