बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद के मामले में थाने पर पुलिस द्वारा फटकार लगाये जाने से प्रधान प्रतिनिधि की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेमरियाँवा निवासी राम मनोरथ वर्मा(60)अपने चचेरे भाई के एक जमीनी विवाद के प्रकरण में थाना पयागपुर गये थे,जहां पर पुलिस द्वारा उनके साथ उचित व्यवहार न करके उनको फटकार लगाई,जिससे उनकी हालत बिगड़ गई,परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय गये जहाँ चिकित्सको ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जिनकी रास्ते मे मौत हो गई।मृतक के चचेरे भाई राम प्रसाद वर्मा ने बताया कि मृतक हृदय रोग से पीड़ित थे,मंगलवार सुबह जमीनी विवाद में उन्हें पुलिस द्वारा थाने पर बुलाया गया था।थाने पर मौजूद एक उप निरीक्षक सहित दो आरक्षियों ने उनसे बदसलूकी से बात करते हुए फटकार लगाई जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। मृतक के भाई के अनुसार मृत्यु का कारण पुलिसिया दुर्व्यवहार है।उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी।मृतक के घर लोगों का जमावड़ा है।परिजन रो रो कर बेहाल है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…