बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तरकुलवा क्षेत्र के एक युवक वेल्डर का वर्कशॉप में काम करते समय दुबई में मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।युवक घर की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु घर परिवार छोड़ विदेश गया था।लेकिन परिजन पर आपत का पहाड़ टूट पड़ा।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी भृगुनाथ यादव 25 वर्ष पुत्र विजय मल्ल यादव परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सात माह पहले दुबई गए थे ।जो एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। सोमवार की शाम को काम करने के दौरान अचानक उनके सिर पर लोहे का पाइप टूटकर गिर गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्करों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए ले गए।जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।कंपनी मालिक ने घटना की जानकारी फोन द्वारा परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।पत्नी नेहा का रो रो कर बुरा हाल है।उधर सूचना मिलते ही दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…
Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…
सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…