प्रधानमंत्री मोदी ने दी बिहार और पूर्वांचल को अमृत भारत ट्रेनों की सौगात


तीन नई साप्ताहिक ट्रेनों को वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

मोतिहारी/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की जनता को बड़ी सौगात दी। मोतिहारी जिले में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने तीन नई अमृत भारत ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों की शुरुआत से बिहार और उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी, साथ ही पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की यात्रा और अधिक सुलभ होगी।

तीनों अमृत भारत ट्रेनें इस प्रकार हैं:

  1. मालदा टाउन-गोमती नगर साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

यह ट्रेन वाराणसी और अयोध्या धाम होकर गुजरेगी।

इससे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

  1. बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन राहत बनकर आई है।

यह ट्रेन गोरखपुर होकर चलेगी और सीमांचल व दिल्ली के बीच यात्रा को सरल बनाएगी।

  1. दरभंगा-गोमती नगर साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

यह ट्रेन भी गोरखपुर रूट से गुजरेगी।

दरभंगा, उत्तर बिहार और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच संपर्क को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि “अमृत भारत ट्रेनें, देश के आम नागरिकों की यात्रा को आरामदायक और आधुनिक बना रही हैं। इन ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। यह ट्रेनों का नया युग है, जो भारत के विकास के संकल्प को और गति देगा।”

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान और आरामदायक

छोटे शहरों और कस्बों को बड़े शहरों से मिलेगा सीधा रेल संपर्क

तीर्थ, व्यापार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेल मंत्रालय का बयान:
रेल मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत ट्रेनों को आधुनिक डिब्बों, एलएचबी कोच, बेहतर सीटिंग व्यवस्था और डिजिटल सूचना प्रणाली से लैस किया गया है। इन ट्रेनों में अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाएं यात्रियों को एक नए युग की यात्रा का अनुभव कराएंगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

1 hour ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

1 hour ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

2 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

2 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

2 hours ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

13 hours ago