वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बिहार के बगहा में हुई घटना


गोरखपुर से पटना जा रही ट्रेन को निशाना बनाया गया, रेलवे प्रशासन में हड़कंप

बगहा /पश्चिम चंपारण (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत पठखौली ओपी थाना क्षेत्र के अवसानी हॉल्ट के समीप का है।

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से पटना की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही अवसानी हॉल्ट के पास पहुंची, अचानक कुछ अराजक तत्वों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। साथ ही, रेलवे अधिकारियों द्वारा पथराव के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की मानें तो इस इलाके में पहले भी ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार हाई-प्रोफाइल वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाए जाने से मामले ने गंभीरता पकड़ ली है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि ट्रेन को भारी नुकसान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
बगहा के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संभावित उपद्रवियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

बिहार में लगातार वंदे भारत ट्रेनों पर हो रहे पथराव से यात्री डरे-सहमे हैं और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

7 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

7 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

10 hours ago