कविता

जन्म से लेकर मृत्यु तलक
का सफ़र बहुत ही लम्बा है,
बचपन से वृद्धावस्था तलक
जीवन का सफ़र झरोखा है।

मेरा तेरा करते करते हम
सबने सारी उम्र बितायी है,
मेरा तेरा ना छोड़ सका कोई,
मन से मन न मिला सका कोई।

मंज़िल मन से मन मिलने की,
सारी उम्र से ज़्यादा लम्बी है,
कहाँ कभी मन मिल पाते हैं
‘मैं’ का हम होना मुश्किल है ।

‘मैं’ रूपी अभिमान किसी को
स्वाभिमानी नहीं बनने देता,
अभिमान नहीं आगे बढ़ने देता,
पर स्वाभिमान नहीं गिरने देता ।

‘मैं’ मैं ना रह जब ‘हम’ हो जाता है,
मित्र हमारा स्वाभिमान बन जाता है,
यही मित्र परिवार सदृश हो जाते हैं
यही बड़ा धन है, बाक़ी झूठे नाते हैं।

मित्र हमसफ़र सच्चा बन जाये,
तो सारी दौलत फीकी पड़ जाये,
दौलत तो जीवन में आती जाती है,
पर सच्चा मित्र तो सच्ची दौलत है।

अभिमानी इंसान नहीं बनकर
स्वाभिमानी बनकर देखें हम,
आदित्य इसी पराक्रम से अपने
सारी दुनिया का दिल जीतें हम।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

3 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया–इंडिगो विमान के पंख टकराए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक…

3 hours ago

पीपे के पुल पर रेलिंग न होने से बढ़ा खतरा, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

बरहज में बड़ा हादसा: साइकिल अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिरे युवक की तलाश जारी,…

3 hours ago

दिल्ली में घना कोहरा बरकरार, अधिकतम तापमान 22.5°C, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में मंगलवार (3 फरवरी) को दिनभर घना कोहरा…

3 hours ago