हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्वोदय पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ शहर के हरिवंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल, में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव व निदेशिका कंचन यादव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के वृतांत को संक्षिप्त रूप में बताया व उनके अप्रतिम ’राजनेता व राजनीतिज्ञ’ होने का संस्मरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म को भी दिखाया गया।विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी छात्र-छात्राओं को उनके मार्ग पर चलने की और आपस में सहिष्णुता को बनाए रखने की बात कही। संपूर्ण विद्यालय ने आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अपने स्नेह व आदरपूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago