मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया–इंडिगो विमान के पंख टकराए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक गंभीर विमान हादसा टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। यह घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया का विमान रनवे से पुशबैक कर रहा था और उसी दौरान लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा इंडिगो का विमान उसके बेहद करीब आ गया। टक्कर के बाद सुरक्षा कारणों से दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ऑपरेशंस प्रभावित रहे। मामले की जानकारी मिलते ही डीजीसीए (DGCA) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

DGCA के अधिकारी मौके पर, जांच जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (A320, VT-TYF) उड़ान भरने के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रही थी। उसी समय इंडिगो का A320 विमान (VT-IFV) लैंडिंग के बाद B1 टैक्सीवे से जुड़ रहा था। इसी दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे आपस में टकरा गए।

घटना की सूचना मिलते ही DGCA के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा मानकों के तहत जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

कैसे हुआ हादसा

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर के लिए टेक-ऑफ से पहले पुशबैक की प्रक्रिया में थी। उसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791, जो हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी, लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। टैक्सीवे पर दोनों विमानों के बीच आवश्यक दूरी न बन पाने के कारण उनके पंखों के सिरे टकरा गए।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में छू गए, जिससे उनके विमान के पंख को नुकसान पहुंचा। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़े – देवरिया में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, ई-रिक्शा और भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

इंडिगो और एयर इंडिया का बयान

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई आने वाली उनकी फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय दूसरी एयरलाइन के विमान से टकरा गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद विमान से उतर गए हैं। एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन किया जा रहा है और तय प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है।

वहीं, एयर इंडिया ने भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है और मामले की जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई की गई। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एयरलाइंस ने वैकल्पिक इंतजाम किए। DGCA की जांच के बाद ही विमानों को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago