Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबनकटा थाना क्षेत्र स्थित इंगुरी सराय दुर्गा मन्दिर प्रांगण में श्री सत्य...

बनकटा थाना क्षेत्र स्थित इंगुरी सराय दुर्गा मन्दिर प्रांगण में श्री सत्य चंडी महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा विकाश खण्ड के इंगुरी सराय ग्राम पंचायत में स्थित इंगुरी सराय के मां दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में,शतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोरो से चल रही है। इस यज्ञ आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीण जन के द्वारा 20/01/024/ को एक आवश्यक बैठक कर यज्ञ की रूप रेखा तय की गई । इंगुरी सराय ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में गांव में स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में मार्च महीने में होने जा रहे यज्ञ का आयोजन करने हेतु, सर्व सम्मत प्रस्ताव आया जिस पर ध्वज के पूजन हेतु समय का निर्धारण करते हुए ध्वज पूजन को 22/01/024 का समय निर्धारित किया गया। तथा बैठक का साथ ही यह तय हुआ कि शनिवार 20/01/024/ से ही जन जागरूकता का कार्य क्रम चलता रहेगा। जिसके तहत गांव गांव में भ्रमण किया जाएगा। तय किया गया की यज्ञ संचालक राघवेंद्र दाश एवं यज्ञाचार्य पण्डित अनूप तिवारी के देखरेख में यह कार्यक्रम होगा। इसमें गांव के उपस्थित लोगों में। शारदानंद यादव, शुभ लाल, रामचंद्र, विनोद, कैलाश, रामसुरेश प्रसाद, रमाशंकर कुशवाहा, देवेंद्र यादव, राजकपूर यादव, मुन्ना यादव, राजेश यादव , विकाश गुप्ता, अजय यादव, मिथिलेश यादव, मिथुन यादव, आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments