

9 फरवरी को बाइक जुलूस तो 12 फरवरी को शोभायात्रा की तैयारी

कन्हैया यादव
बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत मेदीपट्टी गांव स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 12 फरवरी से होने वाले नव दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह में राष्ट्रीय स्तर की कई हस्तियां का जमावाडा होगा।जिसकी तैयारिया जोरो पर चल रही है। 12 फरवरी से 20 फरवरी तक होने वाले शिव शक्ति महा यज्ञ एवम सामूहिक विवाह समारोह में आने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव द्वारा देश के प्रमुख संत महात्माओं,पुजारी सहित आम एवम खास गणमान्य लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।नर्वदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपट्टी के अध्यक्ष सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी से यज्ञ का शुभारंभ होगा और भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। लोग यज्ञ में सम्मिलित होकर यज्ञ को सफल बनाएं और पुण्य का भागी बने। यज्ञ में यज्ञाचार्य पं मथुरा प्रसाद शुक्ल वैदिक काशी के वैदिक मंत्रों द्वारा, डॉ श्याम सुंदर पाराशर के श्रीमद् भागवत कथा के बीच विश्व प्रसिद्ध नाटय संस्थान सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।जिसकी संपूर्ण तैयारियां जोरो पर चल रही है।इसी क्रम में यज्ञ को सफल बनाने के लिए 9 फरवरी को श्रद्धालु जागरूकता बाइक जुलूस सुबह 8 बजे से मंदिर परिसर से निकली जायेगी। जिसमे सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।यह जागरूकता बाइक जुलूस मंदिर परिसर से निकल कर विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के गांवों व चौक चौराहों से होते हुए जुलूस वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। जहां श्रद्धालुओं में महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।
More Stories
हल्की वारिश में ही गांव की सड़क हुई बदहाल बरसात पूर्व क्या जनप्रतिनिधि करेंगे खयाल
बस ने ई-रिक्शा में मारी ठोकर दो की मौत एक घायल
फरेंदा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित