घाटों की साफ सफाई,रंगाई के साथ छठ महापर्व की हो रही तैयारी


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा की तैयारी हेतु क्षेत्र के विभिन्न घाटों की साफ सफाई रंगाई के साथ छठ महापर्व की तैयारी तेजी से शुरू हो गई।सफाईकर्मी एवं आस्थावान घाटों और पोखरों पर बने वेदी के आस पास साफ सफाई करने में जुटे हुए है।वही श्रद्धालु भी अपनी जगह देखने के लिए घाटों पर आ रहे। गांवो में छठ महापर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिख रहा है।गांवों में सफाई की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान उठा रखे है।वह अपने स्तर से गली मोहल्ले,मार्गो की साफ सफाई हेतु अभियान चलाकर साफ सफाई करा रहे है।वही
कुछ नए व्रत करने वाली व मुरादे पूरी होने पर महिलाएं जगह सुरक्षित कर वेदी बनवाने में लगी है।वही परिजन पोखरे के पास जाकर अपने लिए जगह तलाशने एवम आस पास से ईंट,बालू,सीमेंट की व्यवस्था कर वेदी भी तैयार करा रहे है।इसे देख अन्य श्रद्धालु भी घाटों पर पहुंच कर वेदी तैयार करने लगे हैं।इसके साथ ही मेंदीपट्टी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र लाल श्रीवास्तव एवं ग्राम सभा कंठीपट्टी में छठ घाट की सफाई रंगाई पुताई का कार्य का निरक्षण सपा नेता संजय कुमार मल्ल ने किया। वहीं छठ महापर्व पर नदी एवम पोखरों पर उमड़ने वाली भारी-भीड़ को देखते हुए प्रमुख घाट पकहां नदी घाट,बघौचघाट, कोइरीपट्टी घाट,कोइलसवा घाट,पचरुखियां घाट,विशुनपुरा बाजार पोखरे पर बना घाट,मलसी पोखरे पर बना घाट, मेदीपट्टी पोखरे पर बना घाट समेत अन्य घाटों पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना पुलिस टीम के साथ पहुंच कर सुरक्षा हेतु जायजा लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago