राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुला वेयरहाउस, पारदर्शिता के साथ होगी मशीनों की जांच
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। आगामी चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस खुलवाया और तैयारियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम और वीवीपैट की साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि निर्धारित तिथि पर जांच की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। वेयरहाउस खोलने से लेकर मशीनों की जांच तक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।बीईएल के इंजीनियर करेंगे मशीनों की जांचजिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच कराना अनिवार्य है। यह जांच निर्माता कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाएगी।जांच के दौरान मशीनों की कार्यक्षमता और तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जाएगा। एफएलसी में सफल पाई जाने वाली मशीनों का ही निर्वाचन में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाए।मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोरईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाने, सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने और नए मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने तथा नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराने और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए गंभीरता से काम किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का शुद्धिकरण और नए मतदाताओं का पंजीकरण निर्वाचन तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटो अनूप रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगली…
सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की…
लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित…
दिल्ली में लोकतंत्र बनाम सुरक्षा की जंग! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनें रद्द…
पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर की थी वसीम खां की हत्या, आर्म्स एक्ट…
नोबेल शांति पुरस्कार 2026: ट्रंप की उम्मीदों पर फिरा पानी, भारतीय मूल की नावी पिल्लई…