युवा प्रतिभाओं ने दिखाई तकनीकी ताकत, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा ध्यान

फोटो प्रेस विज्ञप्ति

शारदा यूनिवर्सिटी आगरा में नवाचारों का संगम, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में प्रतिभाओं को मिला सम्मान

फोटो प्रेस विज्ञप्ति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं के नवाचार और तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शारदा यूनिवर्सिटी आगरा में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने अपने तकनीकी मॉडल और नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें इस चैलेंज के लिए शासन की ओर से प्रभारी मंत्री नामित किया गया था। इस अवसर पर आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एसजीआई के वाइस चेयरमैन वाई.के. गुप्ता, शारदा यूनिवर्सिटी के कुलपति परमानन्द, अपर निदेशक मानपाल सिंह, संयुक्त निदेशक संजय सागर, नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चैलेंज के तहत आगरा मंडल के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और प्रशिक्षार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। चयन समिति ने विभिन्न मॉडलों और परियोजनाओं का मूल्यांकन करने के बाद प्रत्येक जनपद से तीन विजेताओं का चयन किया। चयनित प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (रा.औ.प्र.संस्थान), आगरा के प्रशिक्षार्थियों के प्रोजेक्ट विशेष रूप से चर्चा में रहे। आयुष सेन और आकाश वर्मा की ओर से तैयार किया गया सोलर चार्जर ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोग को प्रदर्शित करता नजर आया, जबकि रोहित आर्या का ईवी सेंसर कार मॉडल तकनीकी नवाचार का आकर्षण बना। इसके अलावा नरेश कुमार ने वाटर स्टोरेज टैंक का मॉडल प्रस्तुत किया। अन्य इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने भी अलग-अलग तकनीकी अवधारणाओं पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों और प्रशिक्षार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें नए विचारों पर काम करने, तकनीकी कौशल विकसित करने और समाज की जरूरतों के अनुरूप समाधान तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों, स्टार्टअप, पेशेवरों, कॉर्पोरेट क्षेत्र के नवाचारकर्ताओं और जमीनी स्तर पर समाधान विकसित करने वाले लोगों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं के विचारों को पहचान देने, उनकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने और नवाचार को व्यावहारिक रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘कुर्सी जाने वाली है, इसलिए निशानी छोड़ रहे PM मोदी’, जेवर एयरपोर्ट के नामकरण पर अखिलेश यादव का तंज

फोटो अनूप रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगली…

14 minutes ago

रामलीला मेला मैदान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की…

37 minutes ago

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या, बेटे पर आरोप

लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित…

43 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी, ट्रेनें रद्द—आखिर क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में लोकतंत्र बनाम सुरक्षा की जंग! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनें रद्द…

48 minutes ago

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर की थी वसीम खां की हत्या, आर्म्स एक्ट…

49 minutes ago

ट्रंप को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार, नावी पिल्लई के चयन से दुनिया को मिला न्याय का संदेश

नोबेल शांति पुरस्कार 2026: ट्रंप की उम्मीदों पर फिरा पानी, भारतीय मूल की नावी पिल्लई…

60 minutes ago