प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हड़ियागड़ा भवन हैंडओवर करने की तैयारी पूरी

बालपुर/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हड़ियागाड़ा विभाग को हैंडओवर किया गया।अब इसके संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। चार स्वास्थ्य कर्मियों की यहां तत्काल प्रभाव से तैनाती कर दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हड़ियागाड़ा को कार्यदाई संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अब इसके संचालन की तौयारी में जुट गया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गीतिका सिंह, स्टाफ नर्स प्रिया पाण्डेय, वार्डबाय अंकित शुक्ला व सफाई कर्मी अगम कुमार समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इससे इस क्षेत्र के हड़ियागाड़ा,सोनहरा,चकसेनिया,गोगिया, डोमा आह्लाद, सालपुर धौताल समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रमीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो जायेगी।

यहां अस्पताल के मुख्य भवन के साथ प्रभारी डाक्टर समेत पांच स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए आवास बनाये गये है। सभी प्रकार का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से अच्छे ढंग से पूरा किया जा चुका है। पानी की सप्लाई को लेकर पानी की टंकी व मोटर चालू हालत में दिखाई पड़ा।

इसके मद्देनजर बुधवार को सीएचसी अधीक्षक हलधरमऊ डाक्टर सन्त प्रताप वर्मा ने नवनिर्मित पीएचसी हड़ियागाड़ा का निरीक्षण किया।सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पीएचसी हड़ियागाड़ा कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। इस अस्पताल के संचालन को लेकर चार स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल प्रभाव से तैनाती कर दी गई है। पीएचसी के प्रभारी प्रभारी डाक्टर व फार्मासिस्ट की तैनाती मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रश्मि वर्मा को करना है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

8 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

9 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

9 hours ago