शहर कोतवाल को चोरों ने दी चुनौती, शिप्रा लान से ज़ेवर से भरा बैग चोरी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली थाना क्षेत्र के शिप्रा लान में एक बार फिर जेवरात से भरा बैग चोरी होने की घटना घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धम्माल निवासी अब्दुल वहाव खां पुत्र स्व० अब्दुल हफीज खां के छोटे पुत्र नोमान खान की शादी मंगलवार रात्रि में शिप्रालान बबीना रोड थाना कोतवाली जिला गोरखपुर में हो रही थी कि समय लगभग रात्रि 11 बजे जब सब्जी, घर वाले और रिश्तेदार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। उसी दौरान चमडे का बैग जो जेवरात से भरा था, जिसमें सोने के तीन सेट गले का हार व वुन्दा तीन सेट व सोने की चूडी 2- अदद व एक सोने की अंगूठी रखी थी।जिसे अज्ञात लोगो द्वारा चुरा ले जाया गया । इस सम्बंध में कोतवाली थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि, शिप्रा लान में चोरी की ये कोई पहली घटना नही है इससे पहले भी यहां शादियों के दौरान ज़ेवर के बैग चोरी होने की की घटनाएं हो चुकी है।
यहां यह बताना जरूरी है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में पूर्व के दिनों में लगभग 25 कैमरे लगे थे जिससे 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लगभग सभी चौराहे और सन्दिग्ध स्थानों को कोतवाली प्रभारी के चेम्बर में लगी स्क्रीन पर देखा जा सकता था। यानी पाण्डेयहाता से लेकर विजय चौक तक का क्षेत्र कैमरे की जद में होता था। लेकिन वर्तमान समय में रख रखाव के अभाव और जिम्मेदारों की उदासीनता से ये सिस्टम दम तोड़ चुका है।
बहरहाल एक तरफ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जहां नए कैमरे लगाने के लिए एडीजी साहब युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। तो वहीं कोतवाली थाना प्रभारी की इस तरह की लापरवाही समझ से परे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम, 20 जून तक पूरी होगी मकानों की गणना

जनगणना कार्य में तेजी, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिए गए आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर…

21 hours ago

नई दिल्ली में चार लोकतांत्रिक शक्तियों का मंथन: क्या चीन की चुनौती का जवाब बन चुका है क्वॉड?

दिल्ली में क्वॉड का रणनीतिक मंथन: क्या अब बदल जाएगी वैश्विक शक्ति व्यवस्था? ✒️ लेखक…

21 hours ago

चांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में 27 मई 2026…

22 hours ago

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

1 day ago