राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु की गयी प्री-ट्रॉयल बैठक,दिये गये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदार के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने समस्त तहसीलदार को निर्देशित किया कि, आप अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनमानस को जागरूक करें। सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के लिए अधिक से अधिक सुलहनीय मामलो को चिन्हित कर निस्तारित करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार भीड-भाड़ वाले जगहों पर बैनर, पम्पलेट तथा मोबाईल वैन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करे। न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

12 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

12 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

12 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

12 hours ago