राजीव गांधी की दूरदर्शिता ने बनाया भारत को आधुनिक व महान देश: मंसूरी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में सिद्दत के साथ मनायी गयी। लाजपत भवन पर पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, राजीव गांधी को कृतज्ञतापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंसूरी ने कहा कि सन् 1984 से लेकर सन् 1989 तक देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का कार्यकाल 21वीं सदी में विकसित भारत की नींव रखने का काल खण्ड था, जिस काल खण्ड में स्वर्गीय राजीव गांधी ने कम्प्यूटर एवं संचार क्रांति के द्वारा देश को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी की दूरदर्शिता के चलते ही आज भारत दुनिया के देशों में एक सक्षम, आधुनिक एवं महान देश के रूप में शुमार होता है। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव भोला तिवारी ने कहा कि देश में पंचायती राज व्यवस्था से लेकर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदान का पहली बार अधिकार राजीव गांधी की देन है जिससे लोकतंत्र को ताकत मिलती है। यहां मुख्य रूप से जिला सचिव ब्यास दुबे,विजय कुमार गुप्त,डा उमेश कुमार,राधारमण पाण्डेय, जितेन्द्र जायसवाल, राजधन राजभर रामबहादुर सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी,रविप्रकाश तिवारी, धीरज यादव, मोहम्मद खालिद,नरेश चंद, इसराइल अली, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago