डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने बिंदुवार विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित विभागों से ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई शिथिलता न होने पाए। साथ ही पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समयान्तर्गत करें। डेटा फीडिंग में कोई त्रुटि न हो अथवा कोई डेटा पोर्टल पर छूटने न पाए, जिससे जनपद की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़े।
उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी, डी और ई ग्रेड वाली परियोजनाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा करते हुए परियोजना की प्रगति को तेज करें।विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखें और समयान्तर्गत निस्तारित करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत अवशेष सोलर पंपों को इस माह के अंत तक लगवाने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया। साथ ही सेतु व सड़क निर्माण की प्रगति को तेज करने हेतु कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। समय उपरांत लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। विभिन्न परियोजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। धरातल पर योजनाओं की प्रगति पर कड़ी निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर प्रभावी ढंग से हो।
इस दौरान बैठक में सीएमओ डॉ दिलीप सिंह, पी डी रामदरश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

12 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

13 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

13 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

13 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

13 hours ago