राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-ट्राॅयल बैठक सम्पन्न

जनपद न्यायाधीश ने दिये आवश्यक निर्देश-

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु, समस्त तहसीलदार के साथ प्री-ट्राॅयल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश देवेन्द सिंह द्वारा उपस्थित समस्त तहसीलदार को निर्देशित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत 09.03.2024 में चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में वादों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09.03.2024 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने समस्त उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago