Categories: Uncategorized

समस्त सुपरवाइजर एवं गणनाकारों को दिया गया व्यवाहारिक प्रशिक्षण

21वीं पशुगणना 27 नवंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी।

पशुगणना कार्य, समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए-सीडीओ

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 21वीं पशुगणना के संबंध में समस्त सुपरवाइजर एवं गणनाकारों को व्यवाहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पशुगणना 27 नवंबर 2024 से आरंभ होंगी तथा 28 फरवरी 2025 तक पशु गणना का कार्य पूर्ण किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त कर इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। गुणवत्तापूर्ण आकड़े संग्रहित किए जाय।

          2011 के जनगणना के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र 434479 परिवार एवं शहरी क्षेत्र में 45084 परिवार निवास करते है। इस बार पशुगणना में गाय, भैस, घोड़े, सुकर, बकरी, भेड़, की गणना के साथ-साथ पशुपालको के पास उपलब्ध पशुपालन में उपयोग होने वाले यंत्रो की भी गणना की जायेगी। इस कार्य के लिए जनपद में  कार्ययोजना बनायी गयी है-जनपद स्तर पर 01 जिला नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है,जो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे, पशु चिकित्सालय स्तर पर 24 सुपरवाईजरों की नियुक्ति कर दी गयी है ,जो अपने अधीनस्थ गणनाकारों की कार्यो की प्रतिदिन समीक्षा करेगें एवं इसकी संकलित सूचना जिला नोडल अधिकारी को प्रेषित करेंगे ,पूरे जनपद को 175 प्रखण्डों में विभाजित करते हुए 175 गणनाकार नियुक्त कर दिये गये है। प्रत्येक गणनाकार को एक प्रखण्ड के 3000 से 4000 परिवारों की गणना का कार्य सौपा गया है। प्रत्येक गणनाकार प्रतिदिन 40 परिवारों की गणना का कार्य करेगे एवं इनके द्वारा पाले जा रहे पशुओं की भी गणना करेगें। इस बार गणना 21 लाइव स्टाक सैन्सस 1.5 एप के माध्यम से किया जा रहा है। गणनाकार के द्वारा प्रतिदिन 40 परिवारों की गणना करते हुए सूचना अपने सुपरवाइजर को दी जायेगी, जिनके द्वारा डाटा में से न्युनतम 10 प्रतिशत डाटा का परीक्षण किया जायेगा।
rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

4 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago