Categories: Uncategorized

जर्जर सड़क बनी रही हादसों का कारण, अभिभावकों ने की मरम्मत की मांग

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) डुमरियागंज मुख्य मार्ग से तहसील के बगल होते हुए छिपिया न‌ई बस्ती जाने वाला मार्ग बदहाली का शिकार हो चुका है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी और स्थानीय लोग यात्रा करते हैं, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
मंगलवार को इस बदहाल सड़क पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब बच्चों से भरा एक ऑटो रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को बाहर निकाला । हालांकि बच्चों को मामूली चोटें आई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा गये , लेकिन इस घटना ने सड़क की स्थिति को लेकर प्रशासन की उदासीनता को उजागर कर दिया है।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों और बच्चों के अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण यहां यात्रा करना खतरनाक हो गया है।
यह मार्ग स्थानीय स्कूलों और कोचिंग सेंटरों से जुड़े हुए क्षेत्र को जोड़ता है, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण न केवल उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि उन्हें समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद प्रशासन से तत्काल इस मार्ग की मरम्मत की मांग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही मिल सकी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago