संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल, 313 खलीलाबाद तथा 314 धनघटा (अजा) में आने वाले सभी मतदेय स्थलों की समीक्षा कर नया सम्भाजन तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा तैयार की गई संशोधित प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन 10 नवंबर 2025 को कर दिया गया है। इस सूची में प्रत्येक मतदान केंद्र के स्थान, उसकी श्रेणी, जनसंख्या आधारित बदलाव तथा आवश्यक समायोजन स्पष्ट रूप से अंकित हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से यह प्रस्तावित सूची नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई है।
ये भी पढ़ें – डीएम ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण, वैज्ञानिक पद्धति से उपज का आकलन
इच्छुक व्यक्ति संबंधित तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय संत कबीर नगर में जाकर सूची देख सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता, जनप्रतिनिधि या संस्था को सूची में दर्ज किसी जानकारी पर आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह 10 नवंबर से एक सप्ताह के भीतर संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संत कबीर नगर में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है।
प्रशासन का कहना है कि प्राप्त आपत्तियों की विधिवत जांच कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, ताकि आगामी चुनावों में मतदेय स्थलों के निर्धारण को लेकर किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम न रहे।
ये भी पढ़ें – मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…