कृषकों से संवाद, योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर बल
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में विकास खंड सदर के न्याय पंचायत महुअवा स्थित ग्राम चौपरिया में आज क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। रेंडम विधि से चयनित कृषक भगवती पुत्र दुर्वासा के खेत में सांख्यिकीय पद्धति से क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न किया गया।
निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई कटाई में 21.122 किलोग्राम फसल उत्पादन दर्ज किया गया। यह प्रक्रिया जिले में कृषि उत्पादन और उत्पादकता के सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है,जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति के भुगतान में भी प्रमुख भूमिका निभाता है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शिता, वैज्ञानिक विधि और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल क्षति की स्थिति में फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।इसके साथ ही उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की सख्त सलाह दी।
ये भी पढ़ें – मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी
उन्होंने कहा कि पराली जलाना न सिर्फ खेत की उर्वरता और उत्पादकता को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी बढ़ाता है। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय व एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। क्रॉप कटिंग के दौरान उप नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें – कोपागंज केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत, 22 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित — किसानों को मिलेगा उचित मूल्य
बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…