18 मतदेय स्थलों के लिए कलेक्ट्रेट से मतदान पार्टियां रवाना

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हेतु 18 मतदेय स्थलों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियां रवाना हुई। इस अवसर पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीआरओ नीता यादव, तथा एसडीएम/जोनल मजिस्ट्रेट शैलेश दुबे, आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, जी.के. झा एवं मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे।
पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान कराएं। मतदान प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता प्रदर्शित भी होनी चाहिए। किसी प्रक्रिया के संबंध में भ्रम हो, तो निर्वाचन कार्यालय से जानकारी हासिल कर लें। प्रत्येक मतदान स्थल पर काफी कम संख्या में मतदाता है, इसलिए इत्मीनान से मतदान कराएं, किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही ना बरतें।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस मतदान में वरीयता का मत अंकित करना होता है। इसके लिए मतदेय स्थल में बैगनी रंग की स्केच पेन उपलब्ध कराई जाती है। मतदान कर्मी यह ध्यान रखें कि कोई मतदाता अपने पेन से मतदान ना करें, अन्यथा मतगणना के समय इसे अवैध कर दिया जाएगा। पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के अलावा 10 अन्य विकल्प दिए गए हैं। पहचान के लिए उनका उपयोग किया जा सकता है।
सभी मतदान पार्टियों ने मतपत्र के साथ-साथ, स्टेशनरी, मतदान कंपार्टमेंट के लिए कार्डबोर्ड, मतपेटिका एवं उसको सील करने की सामग्री प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मतदान पार्टी के कर्मचारी रात में मतदेय स्थल पर ही निवास करेंगे। सुबह प्रातः 800 बजे से मतदान कराएंगे तथा शाम को 4.00 बजे मतदान के पश्चात् एजेंट के सामने मतपेटीका सील करके कलेक्ट्रेट परिसर आएंगे। यहां पर मतपेटीका जमा करेंगे, जिसे सुरक्षा बल के साथ गोरखपुर के लिए रवाना किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago