मैत्री मिलन सहभोज कार्यक्रम का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मैत्री मिलन सहभोज कार्यक्रम का आयोजन शांति निकेतन इंटर मीडिएट कॉलेज टेकुआ चौराहा पर शांति सद्भावना मंच के बैनर तले सर्व धर्म समभाव लोगों के साथ सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मैत्री मिलन कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर आपसी भाई चारे को , बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी धर्मो के व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए शपथ लिया। शांति सद्भावना मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान ने कहा कि देश में एकता, और अखंडता को बनाएं रखने के लिए भारतीय संविधान के मूल्यों पर आधारित, समता मूलक समाज, प्रेम सौहार्द, अनेकता में एकता, समाजवादी,धर्म निरपेक्षता,ही भारत की खूब सुरती है।जो एक साथ मिलकर समभाव देश को मजबूती प्रदान कर सकता है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि देश में इस तरह के कार्यक्रमों से मानवता बाद को बढ़ावा मिलता है, जिससे देश में छुआ छूत, ऊच नीच, भेद भाव को समाप्त किया जा सकता है। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि देश में संप्रदाय शक्तियों को बढ़ावा देने वाले लोगों को परखने की जरूरत है क्योंकि देश में एकता को को खतरा पैदा करते हैं। मैत्री मिलन सहभोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदलाल प्रजापति, भीम कुमार भारती, विशाल , शिवानंद चौहान, दयालु चौहान,शिव बहादुर सिंह, राजेश, रामचंद्र, शालेंद्र कुमार, अजेंद्र मिश्रा, निजामअंसारी, रामजी, राजकपूर, चंद्रमोहन, राजू, जोखू, गुलाब, सुक्खू रजक, प्रतिभा सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

14 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

14 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

14 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

15 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

15 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

15 hours ago