सरकार के कपास आयात निर्णय पर राजनीति गरमाई

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाया किसानों से विश्वासघात का आरोप

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्र सरकार द्वारा कपड़ा व्यापारियों को राहत देते हुए शुल्क-मुक्त कपास आयात की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाने के फैसले पर अब राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस निर्णय को किसानों के साथ “विश्वासघात” करार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है।

सरकार के आदेश के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी अब 31 दिसंबर 2025 तक अमेरिका से बिना आयात शुल्क चुकाए कपास ला सकते हैं। इससे पहले यह छूट 19 अगस्त से 30 सितंबर तक के लिए दी गई थी। केंद्र का तर्क है कि यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के बोझ से भारतीय कपड़ा उद्योग को राहत देने के लिए उठाया गया है।

हालांकि, केजरीवाल ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि देश के 90-95% किसानों को यह तक पता नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका से आने वाला कपास भारतीय कपास की तुलना में 15-20 रुपये प्रति किलो सस्ता है, जिससे देश के कपास किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

केजरीवाल ने कहा,

“यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें भी अमेरिका से आने वाले कपास पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए। लेकिन मोदी सरकार उल्टा किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा रही है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि कपास पर 11% आयात शुल्क हटाने के आदेश को तुरंत रद्द किया जाए और अमेरिका से आयातित कपास पर शुल्क बहाल किया जाए ताकि भारतीय किसानों को संरक्षण मिल सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि आयात शुल्क हटने से कपड़ा व्यापारियों और उद्योग को अल्पकालिक राहत जरूर मिलेगी, लेकिन दीर्घकाल में यह फैसला किसानों की आय पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। वहीं, विपक्ष ने इसे किसानों के साथ केंद्र सरकार का दोहरा रवैया करार दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

21 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

21 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago