गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 का दीक्षान्त समारोह आगामी 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। समारोह में देश के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. सारस्वत के नाम को मुख्य अतिथि के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उनके आगमन से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
डॉ. सारस्वत देश के अग्रणी रक्षा वैज्ञानिकों में शामिल हैं। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक तथा रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। भारत के बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम तथा स्वदेशी सामरिक मिसाइल एवं वायु रक्षा प्रणालियों के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में वे नीति आयोग में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों से जुड़े नीति-निर्माण का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डॉ. सारस्वत का वैज्ञानिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होगा। उनके उद्बोधन से विद्यार्थियों को नवाचार, वैज्ञानिक सोच और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षान्त समारोह की तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…