पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल करते हुए 2016 बैच की पीपीएस अधिकारी नवागत आभा सिंह को कैंट सर्किल का क्षेत्राधिकारी (सीओ) नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरुणकुमार एस को सीओ लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आभा सिंह मूल रूप से सुल्तानपुर की निवासी हैं और गोरखपुर में उनकी यह नई तैनाती है। इससे पूर्व वह झांसी और महाराजगंज जनपद में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें एक जिम्मेदार और सक्षम अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
एसएसपी ने उनके पूर्व अनुभव और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें शहर के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल कैंट सर्किल का प्रभार सौंपा है। कैंट क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट, प्रमुख बाजार और विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं, जिसके कारण यहां की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।
नवागत सीओ आभा सिंह से उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने अनुभव के बल पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगी और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करेंगी। उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार की संभावना जताई जा रही है।
वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार दिया गया है। पुलिस लाइन में प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण और अनुशासन से जुड़े कार्यों का संचालन उनके जिम्मे रहेगा।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह आंशिक फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

21 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

24 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago