राजनीति गरमाई: तेजस्वी यादव के ‘चुनाव बहिष्कार’ बयान पर घमासान, नितिन नवीन बोले– हार मान चुके हैं तेजस्वी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार की सियासत उस वक्त गर्म हो गई जब नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार का संकेत देते हुए बयान दिया कि विपक्ष आपसी सहमति से आगामी विधानसभा चुनावों से दूरी बना सकता है। तेजस्वी का यह बयान वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार हो रहे हमलों के क्रम में आया, लेकिन अब यह बयान राजनीतिक बवंडर का कारण बन गया है।

राजद नेता ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो विपक्ष चुनाव बहिष्कार पर भी विचार करेगा। उन्होंने कहा, “जनता की भावना को देखते हुए हम सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनावी बहिष्कार जैसे कदम पर भी विचार कर सकते हैं।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ियां हैं और यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

इस बयान पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा,
“तेजस्वी यादव को यह आभास हो गया है कि इस बार जनता उन्हें पूरी तरह से नकारने जा रही है। चुनाव बहिष्कार का बयान दरअसल हार की पूर्वस्वीकृति है। यह बहाना बनाकर वे राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

नितिन नवीन ने आगे कहा कि लोकतंत्र में चुनाव से भागना विपक्ष की जिम्मेदारी से भागने जैसा है। उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया कि क्या वे बिहार की जनता को अपने मताधिकार से वंचित करने की योजना बना चुके हैं?

चुनाव आयोग पर सवाल, लेकिन समाधान क्या?

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक विश्लेषक यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि विपक्ष चुनाव से दूर होता है, तो क्या यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर नहीं करेगा? वहीं, यह भी सच है कि विपक्ष को चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाने का अधिकार है, लेकिन समाधान के लिए संवाद और दबाव की राजनीति जरूरी है।

विपक्ष की अगली रणनीति क्या?

तेजस्वी के इस बयान के बाद अब यह देखना होगा कि क्या इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हैं या नहीं। फिलहाल इस मुद्दे पर विपक्ष में एकराय नहीं दिख रही है, लेकिन यह तय है कि इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस जरूर छेड़ दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

14 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

24 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

32 minutes ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

16 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

16 hours ago