Categories: Uncategorized

अनिल अंबानी और यस बैंक से जुड़ी संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, 3,000 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच तेज

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 3,000 करोड़ रुपये के कथित ऋण घोटाले के मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने रिलायंस समूह के प्रमुख अनिल अंबानी और यस बैंक से जुड़े परिसरों सहित दिल्ली और मुंबई में 35 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। ईडी ने इस दौरान 50 कंपनियों और करीब 25 व्यक्तियों से जुड़ी संपत्तियों की भी तलाशी ली। जांच एजेंसी 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा जारी किए गए करीब 3,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध ऋण और उनकी कथित हेराफेरी को लेकर जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को संदेह है कि यह रकम निर्धारित उद्देश्यों की बजाय अन्यत्र भेजी गई, जिससे बैंक को बड़ा नुकसान हुआ। ईडी की यह कार्रवाई आगे की पूछताछ और जब्ती की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
घोटाले में शामिल अन्य लोगों और संस्थाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एजेंसी द्वारा जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की छानबीन जारी है।

rkpshomnath

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

3 minutes ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

15 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

28 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

49 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

60 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

1 hour ago