राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठा राजनीतिक तूफान, कांग्रेस ने दी सफाई: “भांजी की ग्रेजुएशन सेरेमनी में गए है शामिल होने”

नई दिल्ली, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी की अचानक विदेश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सवाल उठाए हैं, जिस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी किसी “गुप्त मिशन” पर नहीं, बल्कि अपनी भांजी मिराया वाड्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए लंदन गए हैं। मिराया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी हैं और ब्रिटेन में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की बार-बार विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राहुल गांधी पिछले हफ्ते भी विदेश दौरे पर थे और अब एक बार फिर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि वे बार-बार क्यों गायब हो जाते हैं।”

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमेशा की तरह प्रधानमंत्री कार्यालय और बीजेपी अपनी घटिया चालों पर कायम हैं। राहुल गांधी लंदन में अपनी भांजी की ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेने गए हैं और जल्द ही स्वदेश लौटेंगे।”

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं। इस पर कांग्रेस सूत्रों ने सफाई देते हुए बताया कि राहुल की फ्लाइट का रूट नई दिल्ली से बहरीन

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

1 hour ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

2 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

2 hours ago

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

2 hours ago