मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी 65 वर्षीय खलील के खिलाफ प्रशासन ने अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर बने उसके कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन के अनुसार, राजस्व जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। बुलडोजर की कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद ढांचा पूरी तरह मलबे में बदल गया।
अपराध से अलग है बुलडोजर कार्रवाई
लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि बुधवार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई का बच्ची से जुड़े आपराधिक मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी खलील को रविवार रात गिरफ्तार किया जा चुका है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीएम के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से राजस्व कार्रवाई चल रही थी। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत 15 जुलाई 2024 को कब्जा हटाने का आदेश जारी किया गया था। प्रशासन का कहना है कि आदेश के खिलाफ आरोपी की ओर से कोई अपील नहीं की गई।
कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद 18 अगस्त को अंतिम नोटिस जारी किया गया। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
बच्ची के साथ वारदात के बाद इलाके में आक्रोश
पुलिस के अनुसार, रविवार को घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। अब उसकी स्थिति में सुधार की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

4 minutes ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

17 minutes ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

26 minutes ago

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

48 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

13 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago