मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में भी लगाई हाजिरी
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंचे। सोमवार को उन्होंने ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया था। मंगलवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मंगलवार को ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक एक होटल में है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।
दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।
डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…
रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…