राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़: राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप

पटना(राष्ट्र की परम्परा) बिहार में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी जैसे-जैसे तेज़ हो रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाज़ी भी उग्र होती जा रही है। सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में शुक्रवार को एक नया मोड़ तब आया जब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए।

“मैं सम्राट चौधरी को बचपन से जानती हूँ। वह बोरिंग रोड पर गुंडागर्दी करते थे और लड़कियों को परेशान करते थे।”उन्होंने आरोप लगाया कि आज जिस व्यक्ति को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, उसका अतीत ठीक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को शीर्ष पदों पर बैठाकर बिहार की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।

राबड़ी देवी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। राजद कार्यकर्ताओं ने इसे “सच का खुलासा” बताते हुए सोशल मीडिया पर जोरशोर से प्रचारित करना शुरू कर दिया है, वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि भाजपा के कुछ नेताओं ने निजी स्तर पर इसे “निचले स्तर की राजनीति” करार दिया है और कहा कि राबड़ी देवी का यह बयान जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

चुनाव से पहले इस तरह के व्यक्तिगत हमलों ने राजनीतिक पारे को और चढ़ा दिया है। जानकारों का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में बयानबाज़ी और भी तीखी हो सकती है।
राजनीति में व्यक्तिगत आरोपों का यह दौर नया नहीं है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उपमुख्यमंत्री पर सीधे तौर पर ‘गुंडागर्दी’ और ‘महिलाओं को परेशान करने’ जैसे आरोप लगाना एक गंभीर मामला है। अगर भाजपा इस पर कानूनी या राजनीतिक प्रतिक्रिया देती है, तो मामला और भी गर्मा सकता है।
इस बयान का सीधा असर महिला मतदाताओं और युवा वर्ग पर पड़ सकता है, जिनके समर्थन को लेकर सभी दल एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। विपक्ष इसे महिला सुरक्षा के मुद्दे से जोड़ने की कोशिश करेगा, जबकि सत्तापक्ष इसे चरित्र हनन का प्रयास बताकर खारिज करने की रणनीति अपना सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago