देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में देवरिया पुलिस मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।देवरिया पुलिस मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस की तत्परता का भरोसा दिलाया। मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देते हुए छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान भी किया गया, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश गया।
ये भी पढ़ें –हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, रबी फसलों को मिली राहत
अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। देवरिया पुलिस मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की गाड़ियों की धरपकड़, तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों के खिलाफ निगरानी रखी गई।पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की आम नागरिकों ने सराहना की और सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि देवरिया पुलिस मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान जैसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे ताकि अपराध पर अंकुश लगे और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के कुल 19 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 433 व्यक्तियों और 215 वाहनों की जांच की गई।
