कर्तव्य निभाते समय बुझा पुलिसकर्मी का जीवन, धानी चौकी में मातम

ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की आकस्मिक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।महराजगंज जनपद में सोमवार को पुलिस विभाग को गहरा आघात उस समय लगा, जब ड्यूटी के दौरान एक कर्तव्यनिष्ठ हेड कांस्टेबल की अचानक मौत हो गई। धानी बाजार क्षेत्र के बृजमनगंज थाना अंतर्गत धानी पुलिस चौकी पर तैनात 2011 बैच के हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य (40 वर्ष) का सेवा काल में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल अनूप तिवारी के साथ सोमवार को चौकी क्षेत्र के गांवों में एचएस (हिस्ट्रीशीटर) चेकिंग कर बाइक से वापस लौट रहे थे। जब वे धानी चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके हाथ-पैरों में तेज कंपन शुरू हो गया और वे असहज हो गए।

ये भी पढ़ें – मिलावट से जनस्वास्थ्य पर खतरा, संगठित अपराध की ओर इशारा

स्थिति गंभीर देख पीछे बैठे हमराही ने तुरंत बाइक रोकी और आसपास मौजूद ग्रामीणों की सहायता से उन्हें धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी में तैनात अधीक्षक चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में शोक और स्तब्धता फैल गई।
स्वर्गीय रामनयन मौर्य मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा के निवासी थे। वे बीते दो वर्षों से धानी चौकी पर तैनात थे और अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान रखते थे। चौकी प्रभारी आलोक राय, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, अनूप तिवारी और धीरेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फरेंदा बसंत सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी धानी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
ड्यूटी के दौरान एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के असमय निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों में भी शोक की भावना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

3 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

11 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

12 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

12 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

12 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

12 hours ago