मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया

दुष्कर्मी को पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार


संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सीयर कला बगीचे के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ शैलेंद्र के रूप में हुई है, जो पीड़िता का पट्टीदार बताया जा रहा है। आरोपी के पास से पुलिस ने 12 बोर का अवैध तमंचा, चैंबर में फंसा मिस कारतूस, एक खोखा और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर बाइक से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक सुनसान बगीचे में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की अमानवीय वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें – कर्तव्य निभाते समय बुझा पुलिसकर्मी का जीवन, धानी चौकी में मातम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था। बच्ची की हालत गंभीर थी, अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही थी और एक दांत भी टूट गया था। परिजन उसे तत्काल सीएचसी हैंसर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले सीएचसी हैंसर और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

6 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

8 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

9 hours ago