देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अहम फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए उपनिरीक्षक हवलदार राम को थाना सुरौली से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं चौकी रेल रोड पर तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल को थानाध्यक्ष सुरौली के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह बदलाव कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल के कार्यभार संभालते ही अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बदलाव से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…