रेल ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत


बनकटा /देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय बनकटा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना बनकटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के पास, बनकटा गांव के समीप शीशराम बाबा स्थान के सामने हुई। यह स्थान रेलवे ट्रैक से उत्तर दिशा में करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भोर में टहलने निकले लोगों ने एक महिला को गांव की ओर से रेलवे ढाले के पास आते देखा था। कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका छतविछत शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पुलिस मृतका की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

34 seconds ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

13 minutes ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

20 minutes ago

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

4 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

4 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

4 hours ago