Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने छः वारंटियों को भेजा जेल

पुलिस ने छः वारंटियों को भेजा जेल

धानेपुर, गोंडा(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में धानेपुर पुलिस ने विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में छः वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना किया है।

जिनमे राम पाल पुत्र राम राज, हरीश्चन्द्र पुत्र रामराज, जगदम्बा प्रसाद पुत्र भगवती, रामकेवल वर्मा पुत्र सत्यराम, छोटकऊ पुत्र जगतराम, कुवंर सिंह उर्फ छन्नू सिंह पुत्र राम औतार सिंह गम्भीर अपराधों में वांछित चल रहे थे, थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने अलग अलग क्षेत्रों की टीम बना कर गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था, गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल शिवजीत यादव, हरिकेश यादव, शुभम सिंह मुन्नालाल भारती शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments