चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद क्षेत्र में बरगदवा पुलिस की हो रही सराहना
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।बरगदवां पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देव घट्टी गांव से एक व्यक्ति की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दिया था। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने धारा 379 भदवि दर्ज कर तत्काल प्रभाव से चोरी की गई बाइक के तलाश में जुट गयी। और रविवार को 11:45 बजे मुखबीर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के पडियाताल से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी आजाद खान पुत्र हफीज खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरगदवां टोला बरैठवां को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 379/11 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। वहीं चौबीस घंटे के अंदर अभियोग का सफल अनावरण करने के लिए बरगदवा पुलिस की क्षेत्र में खूब प्रसंसा हो रही है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बरगदवां स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संबन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…