पुलिस ने 24 घंटा बाद किया शीनाख्त परिजनों मे कोहाराम
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव से लापता हुई युवती का शव शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन पर मिला था। उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। 24 घंटे बाद पुलिस ने पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दिया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, और उनके बीच कोहराम मच गया।परिजनों ने लापता युवती को अपने स्तर से ही खोजबीन में जुटे थे। सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई,पहचान न होने के बाद पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस के प्रयास से देर शाम मृतका की पहचान प्रतिभा उर्फ अंतिमां 24 वर्ष निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी के रूप में हुई, शुक्रवार की रात को पुलिस ने परिजन को सूचना देने पर उन्हे घटना की जानकारी हुई, मृतक एक भाई वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…