पुलिस अधिकारियों ने आईजी रेंज को आगरा के लिए किया गर्मजोशी से विदा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l आईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंद्र गौड़ के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शासन द्वारा आगरा कमिश्नरेट का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। पुलिस कमिश्नर बनाए जाने पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में आईजी रेंज जे रविंदर गौड के लिए विदाई समारोह आयोजित कर विदाई किया गया।
इस दौरान आईजी के दो साल छ माह के कार्यकाल पर खुद एसएसपी ने विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि वे किस तरह अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर चिंतित रहते थे। वहीं आईजी की कार्य शैली को लेकर भी अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी, जिन्हें अधिकारियों सहित आम जनता भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए याद करेगी।आईजी जे रविन्द्र गौड़ ने गोरखपुर में लंबे समय तक अपनी सेवा दी यहां दो वर्ष 6 माह से अधिक समय तक रहे, जिन्हें शासन ने इनके बेहतर कार्यों को देखते हुए आगरा का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। वह लोगों में काफी लोकप्रिय व सहज थे। उनकी विशेष कार्यप्रणाली उनकी लोकप्रियता का कारण थी। आमजन से मिलना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनके प्राथमिक कार्यों में शामिल रहे। आईजी रेंज ने
फरियादियों के बीच मधुर संबध बनाए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसे हर फरियादी याद करेगा। आईजी रेंज/ पुलिस कमिश्नर आगरा ने अपने अधीनस्थ से कहा कि जब अपराध और अपराधी के बारे में पुलिस तंत्र को सटीक सूचना और जानकारी होगी तभी अपराध मुक्त वातावरण बनाया जा पाना संभव हो सकेगा। जब जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध होंगे, तभी पुलिस की छवि जनता के बीच अच्छी बनेगी। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी रेंज जे रविंदर गौड़ मूल रूप से आंध्र प्रदेश के महबूब नगर के रहने वाले हैं। यहां ज्वाइन करते ही उन्होंने रेंज के सभी पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध होंगे तो जनता भी एक दोस्त की तरह पुलिस से बात कर सकेगी और कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस से साझा कर सकेगी, कहा था। कुछ हद तक पुलिस ने उसे जमीन पर भी उतरने का प्रयास किया था।
विदाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कोतवाली अंशिका वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रह कर बिदाई किए जिसे याद किया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

25 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

39 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

40 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

49 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

54 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago