बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर जिले में पुलिस की ओर से धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई और जांच के दौरान बिना अनुमति के लगे ध्वनि विस्तारक को पुलिस ने उतरवा ,सरकार ने सभी जनपद के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच के निर्देश थे। इसी क्रम में जनपद बहराइच के
पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने बताया कि शासन का पत्र मिलते ही जिले के थानाध्यक्षों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए और कैसरगंज में सीओ कमलेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह व थाना नवाबगंज के थाना प्रभारी राकेश कुमार पाण्डेय की अगुवाई में अभियान चलाया गया,इसके अलावा दरगाह, जरवल रोड, हुजूरपुर समेत अन्य थानों में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना अनुमति के अवैध रूप से लगे लाउड स्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को धार्मिक स्थलों से उतरवाया गया, वहीं धार्मिक स्थलों में जिले के मंदिर और मस्जिद भी शामिल रहे उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले में निरन्तर चलता रहेगा और ऐसे में धार्मिक स्थल के संचालक स्वयं भी अवैध रूप से लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतार सकते हैं।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…