भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी में लगाई डुबकी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के जानकी गांव के पास स्थित राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर सोहरवा, होलिया घाट पर हजारों की संख्या में भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ,इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे थाना प्रभारी राकेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घाटों पर सुरक्षा में मुस्तैद रहे वही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सप्ताह के मेले के आयोजन के लिए तैयारियां की गई इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा व सुमरन वर्मा ,अमरजीत लाल यादव, मुक्ता प्रसाद वर्मा आदि मेलार्थियों व श्रद्धालुओं की देख रेख मे लगे रहें।
राप्ती नदी हिमालय की तराई में स्थित भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के जानकी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय मेले का शुभांरभ परम्परा गत रुप से एक सदी पूर्व से लगने वाले पूर्णिमा के अवसर पर इस मेले में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ नेपाली लोगों में भी काफी महत्व मानते हैं और एक वर्ष भीतर हुए शादी विवाह करने वालें लोग मौर पगिया विसर्जित करके स्नान दान करते हैं वहीं भारत नेपाल की सीमा पर कल कलवा तट बन्ध के समीप राप्ती नदी के तट पर जानकी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 1 सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में जहां भारतीय श्रद्धालु स्नान के बाद मेले में सजी दुकानों से खरीदारी करते हैं वही नेपाली क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भी भारी संख्या मेले में रौनक बढ़ाती है।
नेपाल राष्ट्र के जमुनहा, पिपरा हवा, खंड़ैचा, सिक्खन पुरवा, समतलिया, होलिया, गंगापुर, भगवानपुर आदि स्थानों से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है वहीं भारतीय क्षेत्र के शंकरपुर, नवाबगंज, नानपारा, बाबागंज, रुपईडीहा आदि स्थानों से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है विभिन्न प्रकार की दुकाने व मनोरंजन के साधन से मेले में 1 सप्ताह तक हलचल रहती है प्रशासन द्वारा मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नवाबगंज थाने की तरफ से अस्थाई पुलिस चौकी का स्थापना की जाती है।

rkpshomnath

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago