शामली(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी के शामली जनपद में करनाल (हरियाणा) बॉर्डर पर आधी रात एनकाउंटर में 4 बदमाश ढेर। एक लाख का इनामी और मुस्तफा कग्गा गैंग का कुख्यात बदमाश अरशद और उसके तीन साथी मंजीत, सतीश और एक अज्ञात भी एनकाउंटर में मारे गए।
अरशद के संग मारा गया मनजीत 20 साल का सजायाफ़्ता मुजरिम था और पैरोल जंप कर अपराध में सक्रिय था। एसटीएफ की मेरठ यूनिट और शामली पुलिस से बदमाशों की शामली के झिनझिना इलाके में हुई मुठभेड़, एनकाउंटर में एसटीएफ के जांबाज इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भी गोलियां लगी हैं, सुनील को इलाज के लिए मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है।
एक लाख के इनामी अरशद के खिलाफ लूट, डकैती व हत्या के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट मे दो गोली लगीं हैं, उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया है।
मारे गए बदमाशों में अरशद बाढ़ी माजरा, थाना गंगोह, सहारनपुर का निवासी था, जबकि मंजीत रोहट, थाना खरखौदा, सोनीपत, हरियाणा और सतीश अशोक विहार, थाना मधुबन, करनाल का था। एनकाउंटर में ढेर चौथे बदमाश की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…