अंतर्राष्ट्रीय एसओएफ ओलंपियाड प्रतियोगिता में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने जीते 142 गोल्ड मेडल

26 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय शीर्ष 100 में बनाया अपना स्थान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओलम्पियाड परीक्षा में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 142 गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही 62 छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे चरण के लिए चयनित हुए। वहीं अंतरराष्ट्रीय शीर्ष 100 रैंक में 26 छात्र अपना स्थान बनाने में सफल रहे।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ई.संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य बीसी चाको, प्रशासनिक अधिकारी अफरोज खान व विषय विशेषज्ञ अब्दुल बारी अंसारी ने शुभकामनाएं दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दूसरी के कुंज वर्मा और सात्विक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर विद्यालय सहित प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। वहीं गौरव ने सातवीं रैंक जबकि अभिज्ञान ने 9वीं रैंक हासिल की है। वहीं कक्षा चौथी के राज ने 11वीं, कक्षा 10 के श्रेयांश ने 13वीं रैंक जबकि कक्षा 8 के आदित्य ने 15वीं रैंक हासिल की है। यह सभी छात्र विभिन्न विषयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में शीर्ष 100 में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। वहीं एनएसओ परीक्षा में 125 छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इनमें से 19 छात्र दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चयनित हुए। इनमें कक्षा सातवीं के अथर्व मानस ने जोनल स्तर पर सातवीं रैंक व दिव्यांश जायसवाल ने आठवीं रैंक हासिल की।
आईईओ की परीक्षा में कुल 128 छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जिनमें से 10 छात्र दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चयनित हुए जबकि दो छात्र शीर्ष 100 में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। ज्ञात हो कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) कक्षा 1-12 के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों के लिए प्रतिवर्ष ओलंपियाड परीक्षा आयोजित करता है । यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो दुनिया में सबसे बड़ा ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन करता है, जिसमें 50,000 से अधिक स्कूलों और 48 देशों के लाखों छात्र विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रों में अपने ज्ञान का मूल्यांकन और सुधार करने के लिए भाग लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1000 पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

23 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

23 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

23 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago