पुलिस निरीक्षक सुभाष पुजारी ने विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में भारत के लिए जीते दो स्वर्ण पदक


नवी मुंबई पुलिस बल का नाम किया रोशन, बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में रचा इतिहास

नवी मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। नवी मुंबई पुलिस बल के जांबाज पुलिस निरीक्षक सुभाष पुजारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराते हुए विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अमेरिका के अलबामा प्रांत के बर्मिंघम शहर में आयोजित की गई थी, जिसमें 10 देशों की 76 टीमों ने हिस्सा लिया।

सुभाष पुजारी ने ये स्वर्ण पदक बॉडी बिल्डिंग श्रेणी के 172 सेमी ऊंचाई समूह और पुरुष शारीरिक श्रेणी में हासिल किए। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल महाराष्ट्र पुलिस बल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है। भारत का तिरंगा जब उनकी जीत के साथ विदेशी धरती पर फहराया गया, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

इस उपलब्धि के पीछे पुजारी की कठोर मेहनत और समर्पण रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मिस्टर ओलंपिया सुनीत जाधव के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 6 घंटे का कठोर अभ्यास किया।

पुजारी अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं, जिससे उनके खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का परिचय मिलता है। इस सफलता में उन्हें कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों और संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमें पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे, डीसीपी श्रीकांत पाठक, डायल 112 की अधीक्षक प्रीति टिपरे, उनकी पत्नी रागिनी पुजारी, आनंद गुप्ता, विवेक गुप्ता (गैम्प्रो ड्रिलिंग कंपनी खालापुर), राइनोमाइट क्लिनिक अंधेरी के डॉ. कनिष्क जैन व डॉ. असीम माथन, सुदर्शन खेडकर, ऋषि पेनकर जैसे नाम प्रमुख हैं।

साथ ही, उन्हें पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक निखिल गुप्ता, श्रीकृष्ण प्रकाश, अभिषेक त्रिमुखे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व सहयोगियों, मित्रों और सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों से भी समर्थन प्राप्त हुआ।

सुभाष पुजारी की यह शानदार उपलब्धि आने वाले युवा पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जज्बे और मेहनत ने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

4 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

4 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

5 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

5 hours ago