छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, अभिभावकों ने सराहा प्रयास
सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्र सहायता योजना के तहत कम्पोजिट विद्यालय रामपुर अरना में बुधवार को निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “यह योजना न सिर्फ छात्रों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत है।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण – जावेद अहमद, लव कुश तिवारी, पूजा यादव, विजय प्रकाश जायसवाल, मोहम्मद जीशान, ऋचा मिश्रा, करन, दीप्ति देवी एवं विजय कुमार गुप्त सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पुस्तक वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह झलक रहा था। वहीं, बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने सरकार और विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और पुस्तकों के सदुपयोग की अपील की।
जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…
https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…
व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…