दिल्ली धमाके के बाद सलेमपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर, वाहनों की सघन चेकिंग से बढ़ी हलचल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। बुधवार की शाम सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने हरैया वार्ड नंबर पाँच स्थित मझौली मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छोटे-बड़े सभी वाहनों की डिग्गी, बोनट, सीटों के नीचे और मैट हटाकर बारीकी से जांच की।

पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की दो से तीन बार तलाशी ली। वहीं कुछ वाहनों में रखे सामान को खोलकर भी चेक किया गया। इस सघन जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालक पुलिस की सख्ती देखकर रास्ता बदलते या वापस लौटते दिखाई दिए।

अभियान में कोतवाली पुलिस के एसएसआई धर्मेंद्र मिश्र, उपनिरीक्षक दीपक सोनकर, मसूद आलम सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हर वाहन की जांच सुनिश्चित की और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

7 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

7 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

7 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago